Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ब्रह्मपुरी माधवपुरम चौकी के पास गोकशी

  • गाय, बछिया के अवशेष मिले, स्थानीय लोगों का हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के बीचोंबीच ब्रह्मपुरी क्षेत्र माधवपुरम चौकी से 150 मीटर दूरी पर आवास विकास के कम्युनिटी हॉल में गोकशों ने बुधवार की रात गोकशी की घटना को अंजाम दिया और अवशेषों को वहीं फेंक दिया। सुबह गोवंश के अवशेष मिलने पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर गोकशों को गिरफ़्तार करने की मांग की।

सूचना के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस और सीओ ब्रह्मपुरी व सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे तक स्थानीय लोग उग्र होकर प्रदर्शन कर पुलिस पर आरोप लगाते रहे। ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र माधवपुरम सैक्टर-3 के पास आवास विकास का कम्युनिटी हॉल है। कम्युनिटी हॉल कई सालों से जर्जर हालत में है। सुबह तकरीबन सात बजे स्थानीय लोगों ने कम्युनिटी हॉल में देखा कि गायों के सिर और बछियों को काटकर उनके अवशेष को वहीं डाला गया है।

गोकशी को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। गोकशी की सूचना पर ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक और सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि रात मे कम्युनिटी हॉल में गोकशी की घटना हुई और पुलिस को जानकारी तक नहीं हुई। लोगों ने गोकशी की घटना में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस की संलिप्तता का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे तक स्थानीय लोग गोकशी की घटना को लेकर हंगामा करते रहे। सीओ ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर गोवंश को एक गाड़ी में भरकर भिजवाया।

17 8

ब्रह्मपुरी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिये गये युवक पर परतापुर में गोकशी का एक मुकदमा दर्ज है। भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, मंडल मंत्री योगेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल ने सीओ के समक्ष गोकशी की घटना करने वालों पर रासुका लगाने और कार्रवाई करने की मांग की। गोकशी की घटना पर भाजपा नेताओं ने रोष जताया।

गोवंश को गायब करने के लिए ट्रॉली में भरवाया तो भड़के लोग

कम्युनिटी हॉल में मृत गायों के अवेशष और सिर मिलने पर स्थानीय लोग सुबह से ही पुलिस के खिलाफ उग्र हो गए थे। जब ब्रह्मपुरी पुलिस ने पूर्व पार्षद तरुण गोयल को बुलाकर गोवंश को वहां से गायब करने के लिए ट्रॉली में भरवाया तो तमाम लोग भड़क उठे। लोगों ने पुलिस और पूर्व पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा कर दिया।

लोग इतने उग्र हो गये कि उन्होंने पूर्व पार्षद को आड़े हाथों ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस गोवंश को चुपचाप गायब कर घटना पर पर्दा डालने में जुटी है। लोगों ने गोकशों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की।

कम्युनिटी हॉल बन गया जुआ शराब सट्टे का अड्डा

स्थानीय लोगों ने सीओ ब्रह्मपुरी के समक्ष आरोप लगाया कि जहां गोकशी की घटना हुई है। उसमें अक्सर अराजक लोग जुआ शराब सटटे में लिप्त रहते हैं। जर्जर हालत में होने की वजह से यहां अराजक लोगों का आना जाना लगा रहता है। वहीं माधवपुरम चौकी इंचार्ज पर भी लोगों ने आरोप लगाया कि उनके संरक्षण में ये सब काम होते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये गोकश

बुधवार रात दो बजे के करीब दो गोकशों ने गाय व बछियों को निर्मतता से काटा और सुबह ई रिक्शा में भरकर ले गए। कुछ अवशेष को वही छोड़ गये। गोकशी करते हुए दो लोग सीसीटीवी कैमरे में चार बजे के आसपास ई रिक्शाा में ले जाते हुए दिखाई दिये हैं।

हिन्दू संगठनों ने गोकशी की घटनाओं पर जताया आक्रोश

ललित गुप्ता, हिन्दू जागरण मंच, मेरठ महानगर संयोजक का कहना है कि हिन्दू संगठनों ने शहर के बीचोंबीच हुई गोकशी की घटना को लेकर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि मेरठ शहर के ब्रहमपुरी क्षेत्र में गोकशी की घटना का होना यह दर्शाता है कि शहर की पुलिस बिल्कुल भी सतर्क नहीं है। महानगर संयोजक ने कहा कि ब्रहमपुरी थानाध्यक्ष को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया जाता है कि घटना को खोला जाए। अन्यथा आंदोलन होगा।

उधर, हिन्दू नेता सचिन सिरोही का कहना है कि पहले गोकशी की घटना देहात गांवों तक सीमित थी। अब यह मेरठ महानगर के अंदर तक चल रहा है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं गो हत्या पूर्ण रुप से बंद होनी चाहिए। तत्काल प्रभाव से उसके थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की जांच कर उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। क्योंकि गाय को हिन्दू धर्म में गो माता का दर्जा दिया है। आये दिन गोमाता की हत्या हो रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img