
साउथ एक्ट्रेस निक्की तम्बोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका दिलकश अंदाज, उनके चाहने वालों के लिए जानलेवा होता है। उनके बोल्ड लुक को देखकर, कोई भी, कभी भी बेकाबू हो सकता है।
वह न केवल साउथ सिनेमा में काम कर चुकी है, बल्कि हिंदी टीवी शो ‘बिग बॉस के सीजन 14’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उन्होंने अपनी अदाओं से लाखों का दिल जीत लिया था। निक्की छोटे पर्दे के लिए स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ के अलावा ढेर सारे म्यूजिक वीडियोज भी कर चुकी हैं।
फिलहाल निक्की के पास बॉलीवुड फिल्में नहीं हैं और लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वह जिस तरह से खुद को प्रस्तुत कर रही हैं, उसके पीछे उनकी मुख्य स्ट्रेटेजी यही है कि वह किसी भी तरह बॉलीवुड की फिल्मों में व्यस्त हो जाए। निक्की अपनी फिटनेस बेहतर स्वास्थ्य और तंदुरूस्त रहने के लिए काफी मेहनत करती हैं। वह फिटनेस को खुद को लिए आॅक्सीजन की तरह मानती हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें मानसिक शांति का अहसास होता है।


