Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

बल्लभगढ़ में छात्रा की हत्या के विरोध में उतरे हिंदू संगठन

  • अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: बल्लभगढ़ में परीक्षा देकर वापस घर लौट रही छात्रा की दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या करने के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता उतर आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाकर दो माह के भीतर हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचें। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मंगलवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ में छात्रा अंकिता तोमर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया कि लव जिहाद की घटनाएं नारी समाज के साथ घोर अत्याचार आज देश भर में हो रहा हैं। दिनदहाड़े बल्लभगढ़ में एक हिंदू बेटी को जबरन अपहरण करने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उस बेटी की गोली मारकर हत्या कर दूसरे समुदाय के बदमाश गोली मारकर फरार हो गए।

ज्ञापन में बताया गया कि देश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ रही हैं। देश का कोई भी भाग अछूता नहीं रहा। इस अपराधिक कृत्य की अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल घोर निंदा करते हैं। प्रधानमंत्री से हत्यारोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर 2 महीने में बल्लभगढ़ एवं ऐसी ही अन्य घटनाओं में आरोपियों को फांसी दिलाई जाने की मांग की गई। साथ ही, लव जिहाद से निपटने के लिए फांसी का केंद्रीय कानून बनाया जाए। लव जिहादियों की तुरंत गैर जमानती गिरफ्तारी हर राज्य में हो।

इस दौरान विक्की, विक्रम पाल, गोविंद कुमार, रामवीर, प्रवेश कुमार, सत्येंद्र चौहान, शिवा प्रजापत, गुरदास बजरंगी व रोहित सिंघल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img