जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: जिला बार और युवा बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रयाग राज हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दिनेश पाठक बलरामपुर नवीन न्यायालय परिसर में पहुंचे, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानंद मिश्रा और महामंत्री अजय बहादुर सिंह और युवा बार के अध्यक्ष अमित पांडेय और महामंत्री विवेक सिंह को शपथ दिलाया। उसके बाद दोनो बार एसोसिएशन के पधाधिकारी और कार्यकारिणी ने शपथ लिया।
उसके पहले प्रयागराज से आए न्यायमूर्ति का माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर अध्यक्ष और महामंत्री ने स्वागत किया, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं के बैठने के लिए न्यायमूर्ति से स्थान की मांग भी किया, कार्यक्रम में जिला जज लल्लू सिंह ने भी आश्वाशन दिया कि किसी अधिवक्ता को बैठने में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए प्रयास किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सदर विधायक पलटू राम और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भी अधिवक्ता हित में अपने विचार रखे। वरिष्ठ अधिवता गोमती प्रसाद, अधिवक्ता गुलाम नबी,अधिवक्ता हरिकांत मिश्रा ने भी विचार रखा, जिला बार और युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

