जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: नजीबाबाद विकास खंड के गांव सराय आलम में जिला पंचायत अधिकारी सतीश कुमार उनकी टीम ने निरीक्षण के दौरान कोई भी कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस दौरान उनकी टीम में सड़कों पर गंदगी देर मिले, वहीं नालियां कीचड़ से भरी मिली, सार्वजनिक शौचालयों के सीटे टूटी हुई मिली, गांव में पुस्तकालय बना हुआ लेकिन उसमे एक भी पुस्तक नहीं मिली, इसके साथ ही कूड़ा संग्रहण केन्द्र के निर्माण कार्य में धीमी गति और घटिया सामग्री के चलते डीपीआरओ सतीश कुमार ने ग्राम प्रधान पति को खूब फटकार लगाई, इसके साथ कूड़ा संग्रहण केन्द्र के निर्माण को अतिशीघ्र पूरा कराने के लिए आदेशित किया।

