Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का अभिनव प्रयास: केशव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला सम्मान, सुरक्षा व स्वाभिमान को सरकार प्रोत्साहन दे रही है। सरकार ने महिलाओं की खुशहाली के लिए नए द्वार खोले हैं। महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण के लिए केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध व संकल्पबद्ध है।

हर क्षेत्र में महिलाएं देश का परचम लहरा रही हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है, महिलाएं समझे, प्रयास करें और आगे आए। बेटी-बेटा एक समान उनमे कोई फर्क न करें। समूहो की हर महिला को नियमानुसार आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। समाज में महिलाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण का ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूह एवं समूह को ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ के रूप में संगठित कर उन्हें आर्थिक सहायता देकर स्वाबलंबी बनाए जाने का कार्य प्रगति पर है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का क्रियान्वयन इंसेंटिव रणनीति के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिशन के अंतर्गत 70.56 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र की परिवार की महिलाओं को 672153 स्वयं सहायता समूहों 37933 ग्राम संगठनों एवं 2133 संकुल स्तरीय संघों से आच्छादित किया गया है। आजीविका संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं को वित्तीय समावेशन की दिशा में सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिशन निरंतर प्रगति की तरफ ओर अग्रसर है।

मिशन के अंतर्गत 512315 स्वयं सहायता समूहों को 770.17 करोड रिवाल्विंग फंड के रूप में और 298951 स्वयं सहायता समूहो को 326 .21 करोड़ रुपए की सामुदायिक निवेश निधि के माध्यम से आच्छादित किया जा चुका है। मिशन के अंतर्गत 2.53 लाख स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सतत आजीविका की दिशा में 2537.75करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

कहा कि सम्मान, प्रतिष्ठा और प्यार महिला सशक्तिकरण के आधार हैं। महिलाएं वह आधारशिला हैं, जिसके बिना किसी भी मजबूत परिवार ,समाज व देश की पर परिकल्पना नहीं की जा सकती ।इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने लगभग सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है। राष्ट्र तभी सशक्त बन सकता है ,जब उसका हर नागरिक सशक्त हो ,जब उसका हर नागरिक सशक्त हो इसमें भी महिलाओं की भूमिका ही सबसे आगे है।

आज देश में महिलाएं सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक जीवन में बराबर की भागीदार है। महिलाओं के प्रति किसी भी तरह के भेदभाव दूर करने के लिए कानूनी प्रणाली एवं सामान सामुदायिक प्रक्रिया विकसित की गई है।कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बैंक ऋण, बीसी सखी, विद्युत सखी द्वारा लाभांश अर्जन,कर अपने जीविकोपार्जन कर ,आर्थिक उन्नयन एवं जीवन स्तर में निरंतर सुधार किया जा रहा है ,साथ ही टेक होम राशन, आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से महिला समूह आर्थिक रूप मे पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img