Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

यूपी और उड़ीसा के बीच रणजी मैच आज

  • दोनों टीमों ने बहाया पसीना, सुबह साढ़े आठ बजे होगा उद्घाटन शिवम मावी पर रहेंगी निगाहें
  • इस मैदान में यूपी सिर्फ एक बार हारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक बार फिर विक्टोरिया पार्क रणजी ट्राफी मैच के लिए तैयार हो गया है। मंगलवार से यूपी और उड़ीसा की टीमों के बीच मुकाबला शुरु होने जा रहा है। सर्द हवाओं के बीच आज दोनों ही टीमें अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगी। यूपी टीम में जहां शिवम मावी, सौरभ और समीर चौधरी अपनी जलवा बिखेरेंगे वहीं उड़ीसा की टीम अपने कप्तान सौरभ सेनापति के परफारमेंस पर निर्भर करेगी। मैच की पूर्व संध्या पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने आयोजन समिति से मुलाकात की और खिलाड़ियों से बात भी की।

कोरोना के कारण दो साल तक क्रिकेट की गतिविधियां लगभग ठप सी रही थी लेकिन इस बार एक बार फिर से विक्टोरिया पार्क को रणजी मैच मिला है। इस मैदान में यूपी की टीम सिर्फ एक बार राहुल द्रविड़ की कप्तानी में आई कर्नाटक की टीम से हारी थी। एमडीसीए के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने बताया कि मैच की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दोनों ही टीमों ने सुबह के सत्र में जमकर पसीना बहाया। मैच का उद्घाटन सुबह पौने नौ बजे किया जाएगा। इसके बाद मैच साढ़े नौ बजे से शुरु होगा।

आयोजन समिति ने मैदान को पूरी तरह से सजा दिया है। सोमवार को बीसीसीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर युद्धवीर सिंह और आयोजन समिति के सभी सदस्यों के बीच बैठक हुई और तैयारियों का आखिरी जायजा लिया गया। हालांकि अभी यूपी और उड़ीसा ने अपने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की है लेकिन 21 सदस्यों की सूची जरुर जारी कर दी गई है। पिच के क्यूरेटर रवीन्द्र चौहान ने बताया कि अगर मौसम सर्द रहा तो शुुरु के एक घंटे गेंद स्विंग करेगी और पिच से नमी खत्म होते ही बल्लेबाजों के लिए मददगार हो जाएगी।

02 16

दरअसल आयोजक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मौसम का रुख क्या रहता है। इस मैच के लिए एस बसंत सरवनन को मैच रैफरी बनाया गया है जबकि अंपायरों की भूमिका अनिल ढांढेकर और भावेश पटेल निभाएंगे। इससे पहले बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला विक्टोरिया पार्क आए और आयोजन समिति के साथ काफी देर तक बातचीत की। इससे पहले उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित खेल जागरुकता रैली में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। राजीव शुक्ला ने यूपी के खिलाड़ियों से अनौपचारिक मुलाकात भी की।

मौसम पर निर्भर

क्यूरेटर ने बताया चार दिन के मैच में मौसम की भूमिका काफी अहम रहेगी। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के तेज गेंदबाजों को शुरू के दो दिनों में मदद मिलेगी। यदि धूप खिलती है तो दूसरे दिन पिच में टर्न निकल सकता है जिससे कुछ हद तक स्पिनरों को फायदा होगा। लेकिन तीसरे और चौथे दिन का खेल संभवत: पिच में क्रैक आनें की वजह से स्पिनरों के लिए मददगार हो सकता है। जरूरी है कि दिन के 90 ओवर पूरे हो सके। कुल मिलाकर मौसम के साथ टॉस भी मैच में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

अब तक हुए रणजी मैच

रेलवे, तमिलनाडु, कर्नाटक दो बार, पंजाब दो बार, आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र की टीमें खेलने आ चुकी हैं। इस मैदान पर महान खिलाड़ी राहुल द्रविड, युवराज सिंह, सुरैश रैना, रीतेन्द्र सोढ़ी, दिनेश मोंगिया जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से लोगों को कायल कर चुके हैं। इस बार के रणजी संस्करण में यूपी की टीम की परफारमेंस सही नहीं चल रही है। अभी तक पांच मैच खेले जा चुके हैं इनमें यूपी की टीम को नागालैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 230 रनों से जीत मिली थी जबकि बड़ौदा ने चार विकेट और बंगाल की टीम ने छह विकेट से हराया था। वहीं हरियाणा और उत्तराखंड टीम के खिलाफ मैच ड्रा हुआ था।

संभावित टीम

यूपी

करण शर्मा (कप्तान), माधव कौशिक, रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, समीर चौधरी, धु्रव चंद जुरैल, प्रिंस यादव, कार्तिकेय जायसवाल, कुनाल यादव, शिवम शर्मा, आर्यन जुयाल, सौरभ कुमार, आकिब खान, अटल बिहारी, अनजंय सूर्यवंशी, शिवा सिंह, समर्थ सिंह, प्रशांत चौधरी, शिवम मावी, आराध्य यादव।

उड़ीसा

सौरभ सेनापति (कप्तान), अभिषेक राउत, अनुराग सारंगी, प्रयास कुमार सिंह, गोविंदा पौद्दार, कार्तिक बिस्वाल, राजेश धूपर, राजेश पटनायक, शांतनु मिश्रा, शुभम नायक, सुजीत लेंका, सूर्यकांत प्रधान, बसंत मोहंती, तारणी सा, सुनील कुमार राउल, जयंत भीरा।

  • मैच रैफरी: एस बसंत सरवनन
  • अंपायर: अनिल ढांढेकर,भावेश पटेल
  • आन लाइन मैन्युल स्कोरर: एसपी सिंह, अखिलेश त्रिपाठी
  • वीडियो एनालिस्ट: संदीप तिवारी, ऋषि कपूर
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के शक के बाद सरकार का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई​ दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की...

Meerut News: दुबई में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: सरधना के रार्धना गांव निवासी विवेक...
spot_imgspot_img