Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सपना चौधरी ने ‘हलवा शरीर’ सॉन्ग पर किया जबरजस्त ड़ांस, वायरल हुआ वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो ‘खुले खुले बाल’ सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना बेहद हसीन लग रही हैं। खुले बालों में सपना चौधरी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

12 28

इस बीच सपना चौधरी का एक नया क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गदर डांस कर रही हैं। दरअसल, सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो घाघरा पहन अपने ही गाने हलवा शरीर पर कमरिया लचकाती दिखाई दे रही हैं। सपना का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस

सामने आए वीडियो में सपना चौधरी का अंदाज बेहद किलर है। क्लिप में उनकी अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है। बता दें कि जिस सॉन्ग पर सपना डांस कर रही हैं वो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस रील वीडियो के जरिए सपना अपने गाने का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

17 SAPNA CHAUDHARY

बता दें कि सपना चौधरी के इस लेटेस्ट वीडियो को अबतक 48 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इसपर कमेंट करते हुए सपना की तारीफ भी की है। वैसे भी सपना का कोई भी वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है।

सोशल मीडिया क्वीन हैं सपना चौधरी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया की क्वीन हैं। उन्हें अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए देखा जाता है, जिसे फैंस दिल खोलकर प्यार देते हैं। वहीं फैंस भी सपना की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं यही वजह है कि सपना सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों से जुड़ी हुई है। बताते चलें कि सपना की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इस मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img