Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

स्पा सेंटरो में चल रहा है सेक्स रैकेट, पुलिस के उड़े होश, ऐसे किया पर्दाफाश…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुरुग्राम एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा सिटी मॉल के स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इनमें से एक मसाज पार्लर में विदेशी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था।

39 12

पुलिस की टीम ने दोनों स्पा सेंटर में रेड कर थाईलैंड मूल की तीन युवतियों समेत, यूपी, दिल्ली, वेस्ट बंगाल की 18 महिलाओं को हिरासत में लिया है।

मैनेजर समेत नौ ग्राहकों को भी पकड़ा

40 13

दोनों स्पा के मैनेजर समेत नौ ग्राहकों को भी पकड़ा गया है। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। डीसीपी ईस्ट की स्पेशल सेल को सूचना मिली कि एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा सिटी मॉल में बने इवेंथे स्पा व अलकोर स्पा में मसाज पार्लर की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है।

इस पर डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज और एसीपी हेडक्वार्टर अभिलक्ष जोशी की अगुवाई एक कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई।

पुलिस की एक टीम को गठित किया

इसके लिए पुलिस की एक टीम को गठित किया गया। दोनों स्पा सेंटर में दो फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे गए। जैसे ही इन फर्जी ग्राहक बने पुलिसकर्मियों ने इशारा किया, वैसे ही वहां मौजूद पुलिस टीम ने दोनों स्पा सेंटर पर एक साथ छापे की कार्रवाई कर दी।

मॉल के प्रथम तल पर अलकोर स्पा सेंटर में रेड करने पर पुलिस ने स्पा के मैनेजर मोबिनूर इस्लाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि इस स्पा के मालिक रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा हैं, जोकि यहां देह व्यापार का धंधा कराते हैं।

मैनेजर का काम सिर्फ लड़कियां उपलब्ध करवाना

41 15

मैनेजर का काम सिर्फ लड़कियां उपलब्ध करवाना और पैसे लेकर मालिक को देना है। पुलिस ने यहां से मैनेजर, एक ग्राहक और तीन लड़कियों को हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने इसी फ्लोर पर बने इवेंथे स्पा सेंटर में रेड की तो वहां पर जबाइदुर्रहमान नाम के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

यह स्पा सेंटर भी रमेश कुमार का है

पूछताछ करने पर पता चला कि यह स्पा सेंटर भी रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा का है। तलाशी लेने पर यहां से पुलिस को थाईलैंड की तीन युवतियों समेत यूपी, बिहार, दिल्ली और वेस्ट बंगाल की 15 युवतियां मिली। वहीं 6 ग्राहक भी मिले। सभी को हिरासत में ले लिया गया।

दो हजार रुपये में लड़कियां मुहैया कराई जाती है

42 13

यह भी सामने आया कि दोनों स्पा सेंटर में दो-दो हजार रुपये में लड़कियां मुहैया कराई जाती थीं। डीएलएफ सेक्टर-29 पुलिस थाना पुलिस ने मालिक रमेश कुमार, उमेश अरोड़ा और मैनेजर जबाइदुर्रहमान, मोबिनूर इस्लाम समेत मौके पर मिले ग्राहक रतीश, परमजीत, मानूल मित्रा, अमनोल, अमित विवेक राज और शिवम को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

दलाल खुलेआम घूमते नजर आते हैं

एमजी रोड, सेक्टर-29 की मार्केट, साइबर हब व आस-पास के क्षेत्र में अगर आप परिवार के साथ निकलते हैं तो भी लोग देह व्यापार से जुड़ा मान कर छींटाकसी करते हैं। यहां दलाल खुलेआम घूमते नजर आते हैं। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन के आदेश के बाद शुरू हुई छापामारी से माना जा रहा है कि आगे भी पुलिस का यह अभियान चलता रहेगा।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img