जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री से शुक्रवार की सुबह एक गुडन्यूज सामने आई है। दरअसल, वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी कर ली है।

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। बताते चलें कि सत्यदीप मिश्रा और मसाबा गुप्ता की ये दूसरी शादी है।

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जैसी तस्वीरें और एक जैसा कैप्शन लिखा है। एक तस्वीर में दोनों कैमरे के सामने देख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। इसके साथ पोस्ट में कैप्शन लिखा है, ‘मेरे शांति से भरे समंदर से मैने आज सुबह शादी कर ली। हमारी आने वाली ढेरों जिंदगियों में प्यार, शांति, स्थिरता के नाम और सबसे जरूरी हंसी। और मुझे कैप्शन लिखने देने के लिए शुक्रिया। ये जबरदस्त होने वाला है।’
वेब सीरीज में साथ किया था काम
गौरतबल है कि मसाबा गुप्ता ने प्रोड्यूसर मधु मंटेना के साथ साल 2015 में शादी की थी। दोनों का साल 2019 में तलाक हो गया था। वहीं, सत्यदीप मिश्रा ने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ साल 2009 में शादी की थी। दोनों का साल 2013 में तलाक हो गया था। मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मसाबा मसाबा’ में काम किया था।

इस वेब सीरीज ने सत्यदीप मिश्रा और मसाबा गुप्ता ने पति-पत्नी का रोल किया था। इस वेब सीरीज के दौरान दोनों को प्यार हो गया। अब दोनों ने शादी कर ली है। इस तरह से मसाबा गुप्ता ने तलाक के 4 साल बाद और सत्यदीप मिश्रा ने तलाक के 10 साल बाद दूसरी शादी की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

