जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: राजेंद्र मुखिया के आवास पर सपा कार्यकर्ता बैठक में बोलते हुए वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र पंवार ने कहा की सरकार किसानों को सुविधा देने की बजाय मुसीबतों की भरमार कर रही है। अभी कुछ दिन पहले कृषि पर तीन कानून बनाकर किसान की कमर तोड़ने का काम किया। फिर से प्रदूषण पर अध्यादेश जारी कर कानून बना दिया। इसमें 5 साल तक की सजा व एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।
किसान ठीक से रोटी तक नहीं जुटा पा रहा बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहा है। बीमार का इलाज नहीं करा पा रहा वह किसान एक करोड रुपये का जुर्माना कहां से भरेगा? किसान महंगाई की मार झेलते हुए किसान को फसल की लागत नहीं मिल रही है। किसान फसल खरीदकर पूंजीपति आठ-दस गुणा दाम पर बेचते हैं।
एनसीआर में जितना पोलूशन पराली से होता है उस से 100 गुना रोडवेज की बस व अन्य सरकारी वाहनों से हो जाता होगा।सरकार को किसानों पर कानून बनाने की बजाय गन्ना मिलों पर सख्ती करते हुए कानून के अनुसार गन्ना भुगतान 14 दिन में कराना सुनिश्चित करें।
समय पर भुगतान नहीं होने पर चीनी मिलों को दंडित करने का कानून सरकार बनाए। वरना समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। बैठक की अध्यक्षता मास्टर सौदान सिंह व संचालन नफीस सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर डॉ मैनपाल कश्यप, शाहिद सिद्दीकी, नाजिम खान, शान मोहम्मद, अमित चौहान, विक्रम सिंह, मदन प्रधान, कालू तोमर, अशोक तोमर, बृजपाल अमीन, बाबू राम सैनी, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

