Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

सपा विधायक नाहिद हसन समेत 40 पर मुकदमा दर्ज

  • सरकारी कार्य में बाधा और 144 के उल्लंघन में मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: समाजवादी पार्टी के विधायक चौ. नाहिद हसन द्वारा कोतवाली में समर्थकोें के साथ जाकर कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने सपा विधायक और उनके 30-40 समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर, विधायक नाहिद हसन ने मुकदमा दर्ज होने पर पलटवार करते हुए जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है जिस पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस बल ने ऐतिहातन नगर में फ्लैग मार्च निकाला।

गुरुवार को कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कोतवाली में समर्थकों के साथ पहुंचकर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सपा विधायक ने कोतवाली प्रभारी पर निर्दोष लोगों को जेल भेजने तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

वहीं गुरुवार शाम करीब 6 बजे सपा विधायक ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस उत्पीड़न तथा अत्याचार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था। विधायक नाहिद हसन ने बताया कि जो पीड़ित अपनी शिकायत लेकर जाता हैं, उसका पुलिस शांतिभंग की आशंका में चालान कर देती है या फिर थाने के अंदर कुछ दलाल निर्दोष लोगों को छुड़वाने के लिए उसकी बोली लगवाते हैं। मोटी रकम लेकर पीड़ित को थाने से छोड़ दिया जाता हैं।

61 15

उन्होंने निर्दोष लोगों के उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के खिलाफ हर तरीके से लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। विधायक ने कहा था कि अगर इसके लिए उन्हें को मानवाधिकार, महिला आयोग व कोर्ट भी जाना पड़े तो वें पीछे नहीं हटेंगे। इसी के साथ ही विधायक ने आगामी दो नवंबर को पुलिस उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी थी।

दूसरी ओर, कैराना कोतवाली पुलिस ने सपा विधायक नाहिद हसन और उनके 30-40 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि सपा विधायक नाहिद हसन उनके 30-40 समर्थकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा धारा-144 के उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

जेल भरो आंदोलन की चेतावनी पर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च

कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक चौ. नाहिद हसन और उनके करीब 30-40 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज होने और विधायक द्वारा आगामी दो नवंबर से जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके चलते शुक्रवार को नगर में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।

चर्चित गाड़ी प्रकरण के करीब एक साल बाद फिर से सपा विधायक नाहिद हसन और पुलिस-प्रशासन आमने-सामने आते नजर आ रहे हैं। पंजाब की गाड़ी के मालिक को लेकर उस समय पुलिस-प्रशासन तथा विधायक नाहिद हसन प्रकरण ने उस समय काफी गर्माहट पैदा कर दी थी।

विधायक पर मुकदमा दर्ज हुआ था। विधायक के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा हुआ था। साथ ही, पुलिस जांच पड़ताल के लिए आवास पर भी पहुंची थी। साथ ही, इस प्रकरण में तब पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भाकियू सुप्रीमो चौ. नरेश टिकैत के पास भी पहुंची थीं। विधायक कोर्ट पेश हुए थे, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

शुक्रवार को एक बार फिर से कैराना की राजनीति में गर्माहट पैदा हो गई। दरअसल, एक दिन पूर्व विधायक ने जिस तरह प्रेसवार्ता कर दो नवंबर से जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। जिस पर विधायक नाहिद हसन की जेल भरो आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर शुक्रवार को सीओ कैराना जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img