Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी पर गिरफ्तार, जेल

  • भाजपाइयों का गढ़ीपुख्ता थाने पर प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

गढीपुख्ता: कस्बा गढीपुख्ता के एक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी कर दी जिससे भाजपाईयों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

कस्बे के कुछ असामाजिक तत्व आए दिन सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कस्बा गढीपुख्ता में सामने आया है।

कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी निवासी वसीक पुत्र इश्तियाक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इस पोस्ट को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिस पर भाजपाई गढीपुख्ता थाने पहुंचे हंगामा प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया। थानाध्यक्ष गढीपुख्ता महावीर सिंह ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी वसीक अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img