- ट्रक चालक को बंधक बना कर दो दिन रखा अपने साथ
- पैसे न मिलने पर चोरी करा दी ट्रक में रखी सिगरेट
जनवाणी संवाददाता ।
बिजनौर: सिगरेट से भरे एक ट्रक के चालक को बंधक बनाकर ट्रक स्वामी से 20 लाख की मांग करने व सिगरेट चोरी कराने के मामले में दो सिपाहियों समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आया एक सिपाही बैराज चौकी पर तैनात है, जबकि दूसरा सिपाही डायल 112 की गाड़ी पर तैनात रहता है।
उधर इस मामले में एक आरोपी फरार है। वहीं चोरी हुई सिगरेट अभी बरामद नहीं हो सकी है।

