Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान की मस्जिद में भीषण विस्फोट, देखें हादसे का वायरल वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को पाकिस्तान से एक बड़ी खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में स्थित एक मस्जिद में भीषण विस्फोट हुआ है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्जिद में हुए धमाके में प्रारंभिक तौर पर 2 पुलिसकर्मियों समेत 17 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दर्जनों की हालत गंभीर है। धमाका पुलिस लाइन मस्जिद के अंदर हुआ और उस वक्त भारी जमात खड़ी थी। बताया गया कि पुलिस लाइन मस्जिद में हमलावर ने शक्तिशाली आत्मघाती विस्फोट में खुद को उड़ा लिया।

 

पाकिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई है। पेशावर में हुए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक पुलिस लाइन मस्जिद के पास हुए धमाके में प्रारंभिक तौर पर कई लोगों के हताहत होने की जानकारी आई है।

घटना आज यानी सोमवार को एक मस्जिद के भीतर हुई। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर नमाज के दौरान अग्रिम पंक्ति में था। इसी दौरान उसने खुद को उड़ा लिया, जिससे नमाज अदा करने वाले दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 90 घायलों को अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि 10 से अधिक घायलों की हालत गंभीर है। अस्पताल ने नागरिकों से पीड़ितों के लिए रक्तदान करने की अपील की है। विस्फोट के बाद मौके पर भारी सुरक्षा बल मौजूद है। एंबुलेंस से घायलों को लगातार अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img