Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

समय से पूरा करें ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रो का निर्माण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देशानुसार उ0प्र0 पावर कारपोरेशन एवं ट्रांसमिशन के अध्यक्ष एम0 देवराज ने आज ट्रांसमिशन कारपोरेशन की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अन्तर्गत निर्मित किये जा रहे उपकेन्द्रो एवं लाइनों के निर्माण को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें।

कारपोरेशन के अध्यक्ष एम0 देवराज ने कहा कि ट्रांसमिशन उपकेन्द्रों एवं लाइनों की परियोजनायें निर्धारित समय से पूरी हों, इसके लिये अधिकारी लगातार मानीटरिंग करें। आपूर्ति को और बेहतर बनाये जाने के लिये ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रों का समय से पूर्ण किया जाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

उन्होंने ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रों के निर्माण के लिये जमीन की व्यवस्था में शिथिलता एवं लापरवाही पर सख्त कार्यवाई के निर्देश दिये।

अध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर, ललितपुर, फरूखाबाद, रायबरेली, मेरठ, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बस्ती, गाजीपरु, गाजियाबाद एवं सहारनपुर, के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्रस्तावित 220 एवं 132 उपकेन्द्रों के लिये शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने के लिये कहा। अध्यक्ष ने ट्रांसमिशन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिलाधिकारियों के मिलकर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराये। बैठक में उ0प्र0 ट्रांसमिशन कारपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img