- पुलिस दो बच्चों की भी कर रही तलाश, बच्चे से बात करने के लिए मुरादाबाद गए
जनवाणी ब्यूरो |
गंजदारानगर: कोतवाली नगर के गांव पृथ्वीपुर में घर के बाहर खेलते हुए तीन बच्चे रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन बच्चों को पता नही लगा। परिजनों में गांव में गुमशुदा होने का अलाउंसमेंट कराया और पुलिस को सूचना दी। एक बच्चे का मुरादाबाद में होना बताया गया है।
कोतवाली नगर के गांव पृथ्वीपुर में नरपाल सिंह की किराना की दुकान है। मंगलवार की सुबह नरपाल का पुत्र आकाश (12 वर्ष), शिवम पुत्र प्रकाश (11 वर्ष) व राजा पुत्र हुकुम सिंह 13 वर्ष) घर के समीप खेल रहे थे।
इसी दौरान खेलते-खेलते तीनों बच्चे अचानक गायब हो गए। जब बच्चे काफी देरतक अपने घर नही पहुंचे तो परिजनों ने गांव में उनका पता किया।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में भी उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ नही पता चला। परिजनों में गांव में अलाउंसमेंट कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी।
हल्का दरोगा विनोद शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच और परिजनों से जानकारी ली। दरोगा ने बच्चों की तलाश की तो पता चला कि एक बच्चा मुरादाबाद में अपनी बुआ के यहां पहुंच गया है। पुलिस व परिजन बच्चे के पास जा रहे है, ताकि अन्य दोनों बच्चों के बारे में भी जानकारी मिल सके।
हल्का दरोगा विनोद शर्मा ने बताया कि एक बच्चा मुरादाबाद में अपनी बुआ के यहां चला गया है। बच्चे से पूछताछ के बाद दोनों बच्चों को पता किया जाएगा। बच्चे अपने-अपने घरों से पैसे लेकर गए है।

