Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट पर भाजपा के जयपाल की हैट्रिक, सपा की जमानत जब्त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट की मतगणना के नतीजे आज शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे घोषित किए गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कैंडीडेट जयपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह को 51257 मतों से हरा दिया है। सातवें चक्र की मतगणना के बाद जयपाल सिंह को विजयी घोषित कर दिया गया। भाजपा के विजयी प्रत्याशी जयपाल सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर ने जीत का प्रमाणपत्र दिया।

बता दें कि पहले ही चक्र से बढ़त बना चुके भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने कुल 66179 वोट हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 मतों से संतोष करना पड़ा। वह अपनी जमानत बचान के लिए जरूरी 15450 वोट भी हासिल नहीं कर सके। आठ अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई।

रात आठ बजे पहले चक्र का परिणाम आया तो डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त को 8578 और शिव प्रताप सिंह को 3791 वोट मिले। दूसरे चक्र में जयपाल को 8863 तो शिव प्रताप को 3743 वोट मिले। तीसरे चक्र में भाजपा को 9588 और सपा को सिर्फ 2620 वोट मिले।

चौथे चक्र में भाजपा 11067 और सपा को सिर्फ 1248 वोट ही हासिल हो सके। पांचवें चक्र में जयपाल ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली। उन्हें 10922 वोट मिले, जबकि सपा को सिर्फ 1293 वोट मिल सके। पांचवें चक्र तक भाजपा प्रत्याशी को कुल 49018 और सपा को 12695 वोट मिले थे।

छठे चक्र तक भाजपा को 59136 और सपा को 14092 वोट मिले। छठे चक्र में भाजपा और सपा के अलावा अन्य आठ उम्मीदवारों में सुशील दीक्षित को 96, ओम प्रकाप को 295, ताज मोहम्मद को 168, फुरकान अली खां को 1443, एडवोकेट मोहित पांडेय को 339, रोमी सागर को 2439, एडवोकेट वजाहत अंसारी को 211, विश्वनाथ को 51 वोट मिले। 5722 वोट निरस्त रहे। कुल 92687 वोट पड़े थे।

सातवें और अंतिम चक्र की मतगणना पूरी होते ही भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो गया तो सपाइयों में में मायूसी छा गई। सातवें अंतिम च्रक में मात्र 8695 वोटों की गिनती बाकी थी। भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त की जीत का औपचारिक घोषणा शेष रह गई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img