जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शानिवार को राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपी बिहार में मोतिहारी जिले के निवासी बताये जा रहे हैं।
बता दें कि अयोध्या में स्थित राममंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने और साजिश रचने के आरोप में एनआईए ने बिहार पुलिस की मदद से मोतिहारी जिले से तीन पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रियाज मारुफ भी शामिल है, जिसका नाम आतंकी फंडिंग में भी आया था।
डीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा, नेपाल से जब शालिग्राम शिला को अयोध्या ले जाया जा रहा था, तो राममंदिर को उड़ाने की धमकी और साजिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मामले में एनआईए ने यह कार्रवाई की है।

