Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

गुलबीर बने व्यापार मंडल झिंझाना नगर युवा इकाई के अध्यक्ष

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में मिला पद

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने झिंझाना नगर युवा इकाई के लिए गुलबीर चौधरी को मनोनीत किया है। जल्द ही वह अपनी कार्यकारिणी का गठन संगठन के लिए कार्य करेंगे।
मंगलवार को शामली शहर के सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर हुई बैठक में संगठन प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि हर माह के दूसरे शनिवार को होने वाली बैठक इस बार 11 फरवरी को होगी। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा एकजुटता के बल पर ही आज व्यापारी का उत्पीड़न रोका जा सकता है।

उन्होंने खाद रसद एवं बाट माप तौल विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा व्यापारी का उत्पीड़न हर हाल में बंद करना होगा, क्योंकि आज व्यापारी जागरूक है और व्यापारी के एकजुट रहते हुए कोई भी अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं कर पाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए झिंझाना नगर युवा इकाई के लिए गुलबीर चौधरी को नगरध्यक्ष मनोनीति किया है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर पूरी नगर युवा की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, अजय बंसल, गुलबीर चौधरी झिंझाना, संदीप गुप्ता, राजीव गर्ग, गौरव बंसल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img