Friday, May 29, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय विद्यालय-2 में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: विद्यालय मना रहा है सतर्कता जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता सप्ताह भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उनके राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता में दिए गए योगदान की सराहना करने के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए विद्यालय के पुस्तकालय में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की रक्षा करने एवं उस में योगदान देने की शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का भारत में विलय करके देश को न केवल मजबूत किया अपितु अपनी दूरदर्शिता एवं दृढ़ता से राष्ट्र के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम बादल में संक्षिप्त समारोह का संचालन करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला एवं कहा कि आज हम जिस सुदृढ़ भारत को देख रहे हैं उसकी नींव डालने एवं उसे पल्लवित पुष्पित करने का कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बहुत कुशलता के साथ किया था जिसके परिणाम स्वरूप ही हम वर्तमान सुदृढ़ भारत को देख पा रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना गर्ग, रीता सिंह, इंदु किरण सैनी, शम्स तबरेज, विजया एवं भावना शर्मा आदि ने भी लौह पुरुष सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय एकता दिवस के संदर्भ में विद्यालय की ओर से कई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें क्विज एवं राष्ट्रीय एकता विषयक कविता पाठ प्रतियोगिता मुख्य रूप से उल्लेखनीय हैं।

इन प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से संभागिता की तथा राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। ज्ञात रहे कि वर्तमान में विद्यालय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह भी मना रहा है जिसके अंतर्गत क्विज, व्याख्यान एवं दूसरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ‌

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img