Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

घेरे में अदाणी ग्रुप, एलआईसी चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनियाभर में भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ग्रुप को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। यह शोर शराबा अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आने के बाद हुआ। कारण, रिपोर्ट आते ही अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर बाजार में धड़ाम चुके हैं। लिहाजा, सवाल उठना भी लाजिमी ही है। हालांकि अब शेयर बाजार में कंपनी की स्थिति में थोड़ा ही सही मगर सुधार होती दिख रही है।

इंडिया में कुछ लोग एलआईसी को लेकर बात कर रहे हैं कि अदाणी एलआईसी को डुबो देगी। इतना ही पीएम मोदी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच आज शुक्रवार को एलआईसी ने अपनी चुप्पी फिर तोड़ते हुए कहा है कि वह अपने निवेश को नहीं घटाएगी। एलआईसी ने अपने निवेश को पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि अडानी ग्रुप में वह अपना निवेश नहीं घटाएंगे। ये निवेश पहले की तरह ही रखा जाएगा और इसमें किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी।

बता दें कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के चेयरमैन एमआर कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है। एलआईसी के चेयरमैन का कहना है वे किसी भी हालत में फिलहाल अपने निवेश को घटाने के मूड में नहीं है। साथ ही हम अडानी ग्रुप मैनेजमेंट की बिजनेस प्रोफाइल जानने के लिए उन्हें बुलाएंगे। इसके साथ ही समय-समय पर जानकारी लेंगे कि ग्रुप में किस तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मीडिया में ये भी चर्चा थी कि एलआईसी के अधिकारी अडानी ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट के साथ बैठक करेंगे और ग्रुप के कारोबार के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए क्या उपाए किए जाने चाहिए, इस पर भी चर्चा करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...

UP: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा...

UP Budget 2026: जानिए किस सेक्टर को मिला कितना फायदा

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सदन में...
spot_imgspot_img