Friday, May 29, 2026
- Advertisement -

मुंबई की जीत में चमके किशन 

  • दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट से हराकर शीर्ष दो में जगह पक्की की 

दुबई, भाषा: तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह (17 रन पर चार विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (21 रन पर चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन के बाद मैन आॅफ द मैच इशान किशन की नाबाद 72 रन की पारी के दम पर मंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।
दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर महज 110 रन ही बना सकी। मुंबई ने 14.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एनरिच नोर्जे की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने 47 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ पहले विकेट के लिए क्विंटन डिकॉक (26) के साथ 68 और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 12) के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन की अटूट साझेदारी की। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। दिल्ली को एकमात्र सफलता नोर्जे (25 रन पर एक विकेट) ने दिलाई, जिन्होंने डिकॉक का विकेट चटकाया। प्लेआॅफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी मंबई की टीम ने इस जीत के साथ ही तालिका में शीर्ष पर 18 अंक (13 मैच में) के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। मुंबई का स्थान शीर्ष दो टीमों में पक्का हो गया जिससे उसे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। दिल्ली इस मैच के बाद 13 मुकाबलों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। किशन और डिकॉक की जोड़ी ने शुरूआती ओवरों में संभल कर खेलने के बाद चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आये नोर्जे के खिलाफ तीन चौकों के साथ 13 रन बटोरे। इस दौरान इशान ज्यादा आक्रमक रहे जिन्होंने छठे ओवर की शुरूआती दो गेंदों पर रबाडा के खिलाफ लगातार दो करारे चौके लगाए। चोटिल अमित मिश्रा की जगह दिल्ली की टीम में आए प्रवीण दुबे ने अपने आईपीएल पदार्पण पर इशान किशन को पगबाधा किया लेकिन रिव्यू लेने के बाद तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया। किशन ने इस गेंदबाज के दूसरे ओवरों में लगातार दो शानदार चौके जबकि तीसरे ओवर में छक्का लगाया। नोर्जे ने पारी के 11वें ओवर में डिकॉक को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। किशन ने 12वें ओवर में रबाडा की गेंद पर छक्का और फिर दो रन लेकर 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले शुरुआती ओवरों में बोल्ट और फिर बीच के ओवरों में बुमराह की शानदार गेंदबाजी का दिल्ली के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। दोनों के आठ ओवर में 31 गेंदों पर दिल्ली के बल्लेबाज रन नहीं बना सके। दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (29 गेंद में 25 रन) ही मुंबई के गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना कर सके जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत (24 गेंद में 21) जीवन दान मिलने के बाद भी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर से ही दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव बना दिया। शानदार लय में चल रहे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पारी की तीसरी गेंद पर खाता खेले बगैर पवेलियन लौट गये। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर सूर्यकुमार ने प्वाइंट पर उनका शानदार कैच लपका। अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में वापस आए पृथ्वी साव ने तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ दो चौके जरूर लगाए लेकिन इस गेंदबाज ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराके उनकी 10 रन की पारी को खत्म किया।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img