Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर रेंगते रहे वाहन, हाल बेहाल

  • वाहन चालकों का रहा बुरा हाल, कंकरखेड़ा से परतापुर तक भीषण जाम
  • शहर में सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा की वजह से भी रहा जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हाइवे पर लगे जाम ने लोगों को रुला दिया। जाम में हाईकोर्ट के न्यायाधीश भी फंस गए थे। उनको पुलिस की गाड़ी एस्कोर्ट कर रही थी। उधर, शहर में सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा की वजह से भी दिनभर जाम रहा। मुजफ्फरनगर की तरफ से हाइवे से होकर हाईकोर्ट के न्यायाधीश मेरठ होकर दिल्ली जा रहे थे, तभी जाम में फंस गए। ये जाम पुलिस की लापरवाही से लगा।

खड़ौली हाइवे पर पुलिस चौकी हैं, यहां पर बाइक और साइकिल सवार डिवाइडर को क्रास करते हैं, जिसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग जाती हैं। जब तक बाइक व साइकिल सवार डिवाइडर से अनाधिकृत तरीके से वाहनों को चढ़ाते और उतारते हैं, इतने समय में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती हैं। जो रविवार को लंबे जाम में तब्दील हो गई।

11 12

खड़ौली में ये सब घंटों तक चलता रहा, लेकिन पुलिस की नींद नहीं टूटी। ठीक सामने पुलिस चौकी हैं, लेकिन उनको जाम लगते हुए दिखाई नहीं दिया। यहां तो सिर्फ पुलिस चौकी वसूली करने के लिए बनाई गयी हैं। ट्रकों से वसूली में पुलिस कर्मी मशगूल हैं, लेकिन जाम को खुलवाने में नहीं। जाम का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। लखनऊ से फोन आया, तब जाकर टीपी नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई।

पुलिस कहती रही कि पीसीएस-जे की परीक्षा थी। ये कहकर टालते रहे। टोल के अधिकारियों ने भी शहर में शादी होने की बात कहकर जाम लगने की बात कही, लेकिन जाम खुलवाने की दिशा में कोई प्रयास ही नहीं हुआ। उधर, कंकरखेड़ा में रविवार को नेशनल हाइवे पर कंकरखेड़ा से परतापुर तक जाम लग गया। लेकिन पुलिस कही नही दिखाई दी। जाम में फंसे लोग पुलिस को कोसते हुए नजर आए।

दरअसल जो दूरी 10 मिनट में तय होती थी उसे पार करने के लिए घंटों लग गए। जाम में फंसे राहगीरों के पसीने छूट गए। राहगीरों ने खुद ही मोर्चा संभलते हुए जाम खुलवाने का प्रयास भी किया। लेकिन पूरी तरह सफल नही हो सके। कंकरखेड़ा में हाइवे पर रविवार शाम भयंकर जाम लग गया। हाइवे पर वाहन चालक रेंगते हुए चल रहे थे। आजकल हाइवे पर जाम लगना आम बात हो गई है। आलम यह था कि दस किमी तक गाड़ियों के पहिए पूरी तरह से जाम की गिरफ्त में थे।

दरअसल वीकेंड पर शुक्रवार को एनसीआर क्षेत्र के लोग परिवारों के साथ गाड़ियों से घूमने के लिए देहरादून व मंसूरी जाते है। रविवार शाम राहगीर वापस घर के लिए लौटते है। जिस कारण रविवार को आम दिन के मुकाबले हाइवे पर कई गुना वाहन चलता है। जिससे जाम की स्थिति बनती है। दूसरी तरफ हाइवे पर बन अवैध कट भी जाम का कारण बनते है। लोकल क्षेत्रवासी गलत दिशा से अपने वाहनों को लेकर जाते है। रविवार को हाइवे पर एक कार खराब हो गई थी।

12 11

जिसके बाद कुछ देर में ही हाइवे जाम की गिरफ्त में हो गया। हाइवे पर जिटोली फ्लाईओवर से लेकर सरधना फ्लाईओवर तक जाम लगा रहा। राहगीरों ने जाम से निकलने के लिए खुद ही मोर्चा संभाला। जाम से बचने के लिए राहगीरों ने आसपास की कालोनियों से वाहन निकालने शुरू कर दिए। कुछ देर में कालोनी में भी जाम की भयवह हालत हो गई। वाहन निकालने को लेकर राहगीरों की आपस में नोंकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर राहगीरों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

बाइकर्स लगा रहे हाइवे पर जाम…

रविवार को शहर में शादी समारोह अत्यधिक होने के। कारण दिनभर हाइवे पर जाम की स्थिति रही बाइपास पर शादी समारोह अधिक होने के कारण जाम लगा रहा। यह जाम लगभग पांच किमी से 10 किमी तक की दूरी तक रहा। इसमें फंसने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर जाम को देखकर कोई भी प्रशासन द्वारा पुख़्ता बंदोबस्त नहीं किए गए। दिन भर ऐसे ही लोगों को परेशानी रही।

अवैध कट बन रहे परेशानी

बाइपास पर अवैध रूप से खुले कट परेशानी खड़ी कर रहे हे। इन कटों को बंद नही किया गया। एनएचएआई द्वारा इन कटों को बंद कर दिया जाए तो शायद जाम से छुटकारा मिल जाए, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। टोलवे कम्पनी से लेकर एनएचएआई की टीम सिर्फ कागजों पर ही बात कर रही हे।

क्या कहना है इनका

शादी समारोह अधिक होने के कारण बाइपास पर रविवार को जाम की स्थिति रही है। हाइवे पर रूट पेट्रोलिंग की टीम लगातार हाइवे पर रही। -राणा प्रताप सिंह, रूट आॅपरेशन, हेड टोलवे कम्पनी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img