जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि शहर की कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त नहीं रहने दी जाएगी। बरसात के दौरान जो सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। उनकी जल्द मरम्मत कराई जाएगी। कुछ नई सड़के बनाई जाएंगी।
शहर विधायक प्रदीप बत्रा आज पुर्वावली में सीसी रोड का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी पार्षद व वार्ड के अन्य नागरिक सड़क निर्माण व अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं। वह उन्हें जल्द से जल्द स्वीकृत कराकर कार्य धरातल पर करा रहे हैं।
पूर्वावली सड़क बनने से नागरिकों को आवागमन में सहूलियत होगी। यह कार्य भी पार्षद व वार्ड के नागरिकों के प्रस्ताव पर ही कराया गया। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि नगर के विकास में बजट की कमी कतई भी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
बहुत सारी योजनाएं शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। जल्द ही कई कार्यों को शुरू कराने के लिए मंजूरी मिलेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विशेष फोकस है। इसीलिए उनके द्वारा कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी वार्ड में जाकर चेक कराएं कि किसी लाइन के तार ढीले तो नहीं है। कोई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त तो नहीं है।
जहां पर भी फाल्ट नजर आता है तो उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएं। उन्होंने कहा है कि पेयजल आपूर्ति सुचारू रहे। इस पर भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त फूटपाथ की मरम्मत भी कराई जा रही है।
शहर के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कुछ पार्क काफी अच्छी स्थिति में हैं तो कुछ पार्क को में अभी कार्य कराने की आवश्यकता है। त्यौहार के दौरान शहर में कहीं गंदगी जमा ना हो। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों से विशेष रुप से ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
नगर निगम प्रशासन खुद भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहा है। शहर विधायक ने कहा कि त्योहार के दौरान सभी दुकानदार अच्छे ढंग से कारोबार कर सके। शहर के नागरिक को खरीदारी में कहीं कोई दिक्कत न आए। इसके लिए प्रशासन और नगर निगम हर संभव कोशिश कर रहा है।
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि वह भी सभी बाजारों का निरीक्षण करेंगे। दुकानदारों व खरीदारों के सामने आने वाली दिक्कतों के बारे में उनसे बातचीत करेंगे। जहां भी कोई समस्या सामने आएगी तो उसका निस्तारण तुरंत कराया जाएगा।
सीसी सड़क का उद्घाटन अवसर पर पार्षद नीतू शर्मा, हरीश शर्मा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहर विधायक के द्वारा विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने सैनिक कॉलोनी, साकेत और सिविल लाइंस के नागरिकों की समस्याएं सुनी।

