Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

विवि कैंपस प्लेसमेंट से रोजगार पाने का छात्रों को मिलेगा अवसर

  • 5 से 17 फरवरी तक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का हो रहा आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता एवं प्रो. शैलेंद्र सिंह गौरव नोडल अधिकारी रोजगार प्रकोष्ठ के निर्देशन में 15 से 17 फरवरी तक एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग तथा रोजगार प्रकोष्ठ में किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक डा. लक्ष्मण नागर के अनुसार इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रकार की कंपनियां लेंसकार्ट, टेलीपरफारमेंस, महिंद्रा हॉलीडेज, हेनरी हरविन, इंटीग्रेटेड हाइड्रोपोनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा भाग लेंगी तथा इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमबीए, एमकॉम, बीफार्मा, बीटेक की सभी ब्रांच, एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमेस्ट्री ,एमएससी लाइफ साइंस, के छात्र भाग ले सकते हैं।

जिसमें यह कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए आवेदकों का चयन करेगी। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन सुबह 11 बजे से रोजगार कार्यालय में किया जाएगा। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत एक गूगल फॉर्म जारी किया गया है। जिसको भरकर उक्त प्लेसमेंट ड्राइव के लिए अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकता है। प्रो. एसएस गौरव के अनुसार यदि कोई विद्यार्थी किसी कारण से पंजीकरण नहीं कर पाता है तो वह उसी दिन यानी 15 फरवरी को ही स्वयं उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन आॅफलाइन करा सकता है।

उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक घंटे तक चलेगी और सुबह 11 बजे खत्म हो जाएगी, जिसके बाद प्री प्लेसमेंट टॉक की शुरुआत होगी। सुबह 10 बजे से पहले सेंटर एमएस स्वामीनाथन हाल अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग विश्वविद्यालय पर पहुंचना होगा। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की प्रथम प्राथमिकता है कि इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के ज्यादा से ज्यादा छात्रों को रोजगार मिले।

कृषि विवि में बढ़ाई जाएंगी प्लेसमेंट की गतिविधियां

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केके सिंह ने डायरेक्टरेट आॅफ ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट के निदेशक एवं अन्य शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह विश्वविद्यालय में छात्र हित में अधिक से अधिक कंपनियों को बुलाकर प्लेसमेंट की गतिविधियों को बढ़ाएं, साथ ही छात्रों के लिए मॉक इंटरव्यू की व्यवस्था करें और उनकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए भी कार्य शुरु करे।

कुलपति डा. के के सिंह ने कहा कृषि के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं है। इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे कृषि विश्वविद्यालय के छात्र अधिक से अधिक रोजगार पा सके। कृषि स्टार्टअप के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय में कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। कृषि विश्वविद्यालय में दयाल फर्टिलाइजर ग्रुप के सीनियर एग्जीक्यूटिव मैनेजर हिमांशु साहू वेजिटेबल सीड मार्केटिंग रीजनल मैनेजर संदीप त्यागी मैनेजर मानव संसाधन आदित्य परिहार

एवं एचआर डिवीजन के हिमांशु शर्मा ने विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केके सिंह से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के साक्षात्कार कराने और छात्रों को कंपनी में रोजगार देने के लिए मुलाकात की उन्होंने उन्होंने विश्वविद्यालय में किए जा रहे शिक्षण के कार्यों को और छात्रों के रक्षकों की सराहना की। इस दौरान निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट डा. आरएस सिंघल ने बताया एक कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा और छात्रों का चुनाव करके रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट डा. आरएस सेंगर संयुक्त निदेशक डा. सत्य प्रकाश एसोसिएट निदेशक डा. अतुल गुप्ता डा. विपिन कुमार एवं डा. शालिनी गुप्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img