जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: 14 फरवरी 2023 को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क बलरामपुर में मातृ एवं पितृ दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भैया बहनों को अपने माता पिता को सम्मान एवं संस्कार युक्त क्रियाकलाप को प्रदर्शित करके पाश्चात्य सभ्यता को हटाकर आधुनिक संस्कार युक्त अभिवादन करने, गुरु एवं माता पिता के प्रति श्रद्धा का भाव रखने एवं अच्छे विचारों को ग्रहण करके जीवन में उतारने पर बल दिया गया भैया बहनों के माता पिता को मंच पर आधुनिक समय में भैया बहनों के द्वारा मातृ पितृ पूजन करके सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने आए हुए अभिभावक बंधुओं का स्वागत किया तथा भैया बहनों के अंदर श्रेष्ठ गुणों को विकसित करने तथा भारतीय संस्कृति को अपनाने तथा पाश्चात्य सभ्यता को नष्ट करने पर बल दिया इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य गण एवं आचार्या बहने उपस्थित थे सभा को विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सत्य प्रकाश पांडेय डॉक्टर साधना श्रीवास्तव एवं कमलेश तिवारी ने संबोधित किया मीना श्रीवास्तव ने अतिथियों का परिचय कराया कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।

