Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पीआर प​ब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी विदाई

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: पीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षा में सफलता की मंगल कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस अवसर पर प्रिंसिपल मानसी सिंघल एवं अलग-अलग शिक्षकों ने बच्चों को भविष्य के अनुसार टिप्स दिए।

पीआर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को कक्षा 12 के छात्रों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सीनियर्स के सम्मान के लिए जूनियर्स ने विभिन्न तरह के नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।कक्षा 11-12के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।विदाई समारोह में कक्षा 12 से महिमा मिस फेयरवेल तथा वंश मिस्टर फेयरवेल चुने गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने छात्र-छात्राओं को सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का महत्व समझे।

छात्र-छात्राओं को कहा कि राष्ट्र के विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करें। सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई जारी रखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की सुरभि और ईशा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाचार्या मानसी ने बच्चों को अपने संदेश और शुभकामना में भविष्य में एक अच्छा इंसान बनने के लिए भी प्रेरित किया।

इसके साथ ही कक्षा 11 और कक्षा- 12 के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़ी मेहनत के साथ अच्छे अंक पाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं के विषय में समझाते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया और उनको परीक्षा के बारे में इस अवसर पर प्रिंसीपल मैडम ने कहा कि परीक्षा विद्यार्थी कार्यकाल की रूटीन प्रक्रिया है। ऐसे में हमें केवल यह ध्यान रखना है कि परीक्षा में सफलता के लिए ऊजार्वान बने रहना है और तनावमुक्त रहते हुए हमें अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सभी विषय के कोर्स की खूब तैयारी करनी है।

कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं से वंश शर्मा, वंश सिंघल, वरुण, सुहानी, रौनक, नंदिनी, वंशज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भानु गुप्ता, लव कुमार, प्रवीण कुमार एवं दिव्या शर्मा आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img