Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सपा नेत्री रोली तिवारी को पार्टी ने निकाला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रामचरितमानस पर उभरे विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी की नेत्री रोली तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि सपा ने निष्कासन की कोई वजह नही बताई है। उधर, सपा नेत्री रोली का ​कहना है कि मेरा निष्कासन पार्टी ने क्यों किया है यह बताया नही गया है।

बता दें कि आगरा जिले की सपा नेत्री रोली तिवारी का कहना है कि वह राम में आस्था रखती हैं। 16 वर्षों से पार्टी की कार्यकर्ता थीं। उन्हें निकाले जाने का दुख नहीं। उन्होंने कहा जो राम चाहेंगे अब वही होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी का कहना है कि पार्टी ने पूर्व में ही धार्मिक बयानबाजी को प्रतिबंधित किया था। सभी नेताओं को हिदायत दी गई थी। उसके बावजूद पूर्व प्रवक्ता ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए।

सपा सरकार में रोली तिवारी राज्य महिला आयोग की सदस्य थीं। फिर पार्टी ने इन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया। वर्तमान में इनके पास कोई दायित्व नहीं था। रामचरित मानस की पंक्तियों को लेकर पिछले दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की। इस टिप्पणी का रोली तिवारी ने विरोध किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट की। रामचरित मानस सम्मान यात्रा निकालने का एलान कर दिया था। बृहस्पतिवार को उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img