Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

घरेलू कलह में पति ने काटी अपनी गर्दन, मौत

  • राज मिस्त्री का काम करता था मृतक, पुलिस जांच में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: सहारनपुर स्थित एक मकान की छत पर राज मिस्त्री की गला रेती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक ग्रह क्लेश के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है।

सूचना के अनुसार भायला रोड बाईपास स्थित खुशी पैलेस के निकट बनी नई कॉलोनी में असलम पुत्र असगर का मकान है। रविवार सुबह जब असलम की पत्नी छत पर गई तो उसने असलम की लहूलुहान लाश को देख शोर मचा दिया। असलम का गला रेता हुआ था।

शोर की आवाज सुनकर आस पडौस के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि 36 वर्षीय असलम की शादी 14 साल पहले हुई थीऔर उसके 4 बच्चे भी हैं।

इंस्पेक्टर एच एन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत होता है। पता चला है कि असलम ने कल भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img