जनवाणी संवाददाता |
नागल: रविवार को दिन निकलते ही नागल क्षेत्र के गागलहेडी रोड पर एमएलडी स्कूल के निकट स्टेट हाईवे 59 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत पड़े शव को एकत्र कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोबाइल फोन के सिम के आधार पर मृतक युवक की पहचान अमित राणा पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम बुड्ढाखेड़ा पुंडीर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। जिसमें सीटी सौ बाइक HR 05/R/3720 बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दिन निकलते ही घटनास्थल पर पूरी तरह बिखरे पड़े खून को देखकर हर कोई सन्न था।

