Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत हुई कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता

वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत हुई कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता

0
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत हुई कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता
  • खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: कुन्द-कुन्द जैन महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जीत सिंह राय, उपजिलाधिकारी खतौली, विशिष्ट अतिथि के रूप में डा रवि शंकर शर्मा, क्षेत्राधिकारी खतौली, प्रो सीमा जैन, मुकेश कुमार जैन, सचिव-प्रबंध समिति, मनोज कुमार जैन, महाविद्यालय प्राचार्या प्रो नीतू वशिष्ठ, डा सपना जैन, क्रीडाधिकारी, नीरजा गुप्ता ने संयुक्तरूप से मा वीणावादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय की खेल समिति द्वारा उपस्थित अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर तथा पटका पहनाकर औऱ स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्र-वर्ग और छात्रा वर्ग की ब्लू व यल्लों टीमों ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। छात्रवर्ग में ब्लू टीम की कप्तानी प्रिंस देहडा ने, यल्लों टीम की कप्तानी अखिल मोतला ने तथा छात्रा-वर्ग में यल्लों टीम की कप्तानी शैली तोमर, ब्लू टीम की कप्तानी नेहा मोतला ने की। कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाडियों ने अपने दमखम को तोलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

सभी अतिथियों ने खिलाडियों की हौंसला अफजा़ई की। छात्र-वर्ग में कडे मुकाबले में ब्लू टीम ने यल्लों टीम को मात देते हुए विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। छात्रा वर्ग में ब्लू टीम को यल्लों टीम ने शिकस्त दी और विजेता ट्राफी कब्जाई। सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के रूप में छात्र वर्ग में अभिषेक और छात्रा वर्ग में सलोनी सोम को चुना गया। दूसरी प्रतियोगिता रस्साकशी हुई छात्रवर्ग में ब्लू टीम की कप्तानी निशांत चंदेल ने, यल्लो टीम की कप्तानी दिपेन्द्र मोतला ने तथा छात्रा-वर्ग में ब्लू टीम की कप्तानी गुडिया, यल्लों टीम की कप्तानी डोली ने की।

रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्र-वर्ग की टीम ब्लू विजयी रही। तथा छात्रा-वर्ग में यल्लों टीम ने विजयश्री हासिल की। खेलमहोत्सव में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों और छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों हौंसला बढ़ाया। मंच संचालन हिन्दी प्रवक्ता डा संजीव कुमार ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जीत सिंह राय ने सभी खिलाडियों के खेल-प्रदर्शन की तथा खेल महोत्सव कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि डा रवि शंकर शर्मा ने आर्शीवचन देते हुए सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या डाॅ. नीतू वशिष्ठ ने विजेता टीमों और प्रतिभागी खिलाडी विद्यार्थियों के खेल को सराहाते हुए शुभकामनाये दी।