Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना को एक माह की सजा

  • 2014 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का मामला

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान खतौली के पूर्व विधायक और भाजपा व बसपा के के नेता रहें करतार सिंह भड़ाना ने थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में रामकला के घेर में 100-150 समर्थकों के साथ बिना परमिशन के जनसभा की थी। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एक अप्रैल 2014 को थाना बाबरी पर करतार सिंह भड़ाना व 100-150 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इस मामले में सोमवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियो का अवलोकन करने के बाद सिविल जज सिनियर डिविजन/ एसीजेएम विजय कुमार वर्मा ने खतौली के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना को एक माह के कारावास व 100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img