Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

बदमाशों का आतंक, चेन लूटकर फरार, पुलिस का खौफ नहीं

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर(मेरठ): सोमवार शाम को गंगानगर थाना क्षेत्र के एफ-ब्लॉक में अपने घर के बाहर बैठी महिला मुनेश पत्नी अजीत सिंह से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े चेन लूटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बदमाशों के पीछे भी दौड़े लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।

पीड़ित कॉस्मेटिक स्टोर संचालिका मुनेश ने बताया की शाम के समय अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी तभी बिना नम्बर की बाइक पर सवार दो बदमाश आए और पीछे बैठे बदमाश ने मुनेश के गले पर झपट्टा मारकर दो तोले की चैन लूटकर फरार हो गए। महिला के साथ हुई दिनदहाड़े लूट पर लोगों में आक्रोश फैल गया।

महिला से चैन लूटकर भागते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। सूचना पर गंगानगर थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली और हंगामा कर रहे लोगो को समझाने लगे। लोगो का गुस्सा शांत नही हुआ और आए दिन क्षेत्र में होने वाली लूट की वारदात को लेकर थाना प्रभारी के सामने पुलिस के खिलाफ़ नारेबाजी करने लगे।

हंगामा बढ़ता देख सूचना पर एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगो को शांत किया। पीड़ित महिला और आस पड़ोस के लोगो का कहना है गंगानगर में आए दिन लूट की घटना हो रही है। गंगानगर पुलिस कोई सख्ती नही करती। एसपी देहात ने एसओजी टीम के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और क्षेत्र में कांबिंग भी की।

आए दिन होने वाली लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी को फटकार भी लगाई। वहीं गंगानगर में भाजपा नेता से साप्ताहिक पैंठ में हुई मोबाइल लूट की घटना को सप्ताह भर भी नही बीता था। सोमवार को महिला के साथ चैन लूट की वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवार बदमाश आराम से फरार हो गए।

गंगानगर थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रीय लोगों का कहना था पुलिस गश्त नही करती है। कार्यवाही के लिए थाने जाते हैं तो गंगानगर थाना प्रभारी का रवैया जनता के प्रति अपराधियों जैसा होता। लोगों को समझाते हुए एसपी देहात ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ़ गंगानगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img