Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कृषि मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति से पूर्व योजनाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही द्वारा कृषि भवन के सभागार में समस्त योजनाधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति को देखते हुए समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें वित्तीय समीक्षा करते हुए समस्त योजनाधिकारियों से परियोजनावार प्रत्येक बिन्दु पर वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा कर केन्द्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं में आवंटित धनराशि को ससमय व्यय करने के सख्त निर्देश दिए गए। किसानों को बीज कृषि रक्षा रसायन खरीदने के पश्चात डीबीटी द्वारा तत्काल अनुदान की धनराशि कृषकों के खाते में ट्रांसफर करने के भी निर्देश दिये गए।

शाही ने विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत कृषकों को अनुदान तत्काल उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये। परियोजनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के अन्तर्गत 30 हजार सोलर पम्प के लक्ष्य के विपरीत 25,579 सोलर पम्प का आवंटन कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव कृषि द्वारा माह अक्टूबर में होने वाले किसान महाकुंभ के आयोजन के सम्बन्ध में संयुक्त कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि किसान महाकुंभ की तैयारी अभी से प्रारम्भ कर दी जाये। जिससे आयोजित होने वाले किसान महाकुम्भ से किसानों को नवीन तकनीक की जानकारी के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से जागरूक किया जा सके तथा आयोजित किसान महाकुम्भ राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा सके। वहीं इस मौके पर 26 जनवरी को विधान भवन के सामने से निकाले जाने वाली झांकी में कृषि विभाग की झांकी को मिली ट्रॉफी को कृषि निदेशक ने कृषि मंत्री को सौंपी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img