Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

स्वदेशी उत्पाद खरीद कर आत्मनिर्भर भारत में सहयोगी बने सभी: सीएम

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि स्वदेशी उत्पाद खरीद कर सभी को आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहयोगी बनना चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक स्थानीय होटल में उत्तराखण्ड वन संसाधन प्रबन्धन परियोजना के तत्वावधान में वन पंचायतों में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये कृषि तथा अन्य उत्पादों के विक्रय केन्द्र ‘माई रिफिल स्टोर’ का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों को राज्य में लोगों के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए टारगेट दिये गये हैं। किस तरह से लोगों की आजीविका में वृद्धि की जा सकती है और महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी कैसे और बढ़ाई जा सकती है। इस दिशा में अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

जायका के द्वारा स्थानीय आउलेट का उद्घाटन किया गया है, इससे किसानों एवं इस क्षेत्र में कार्य करने वालों को तो फायदा होगा ही साथ ही जो लोग उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को खरीदना चाहते हैं, उन्हें आसानी से उपलब्ध होंगे।

यह प्रधानमंत्री के वोकल फाॅर लोकल की दिशा में एक अच्छा प्रयास है। वन विभाग के सहयोग से वन पंचायतों को स्वावलंबी बनाने एवं उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रमुख सचिव वन आनन्द वर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक श्रीमती रंजना काला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img