जनवाणी संवाददाता |
शामली: रॉक गोल्ड एकेडमी में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर में छात्र-छात्राओं के नेत्र एवं दांतों की जांच डाक्टरों द्वारा की गई। साथ ही, उनको उपचार भी बताया।
शुक्रवार को शामली आई एवं डेन्टल के तत्वावधान में शिविर का उद्घाटन में पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. श्रेय महेश्वरी व दंत रोग विशेषज्ञ डा. रिचा महेश्वरी ने आधुनिक मशीन के मध्यम से छात्र-छात्राओं का नेत्र व दंत परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल का उपयोग कम से कम करने और दंत मंजन रोज करने की सलाह दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता सिवाच ने बच्चों को समझाया कि जिस प्रकार हम शरीर की जांच करवाते हैं। उसी प्रकार आंखों व दांतों की नियमित अंतराल पर नेत्र चिकित्सक व दंत चिकित्सक द्वारा जांच कराना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, प्रबंधक प्रियांक गोयल, प्रेम, प्रतीक गर्ग, सुरेश चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

