- नवगृह मंदिर में विधि विधान से देव प्रतिमाएं स्थापित
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर स्थित नवगृह मंदिर से देव प्रतिमाओं की भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। उसके बाद विधि विधान के साथ देव मूर्तियां की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। स्थापित की गई।
नगर के मोहल्ला सरावज्ञान में स्थित नवगृह मंदिर में शुक्रवार को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर प्रात: के समय हवन-पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में इंद्राणियां सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं।
कलश यात्रा नगर के निर्मल चौराहा, पुरानाा बाजार, गुंबद, शामली स्टैंड, सरार्फा बाजार, जोड़वा कुआं आदि से होकर निकाली गई। नगर परिक्रमा के उपरांत कलश यात्रा का पुन: मंदिर में समापन हुआ। कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और महिलाएं अपने हाथों में कलश लिए हुए पूजा—अर्चना और कीर्तन आदि कर रही थी।

दूसरी ओर, मंदिर में पंडित वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ के सानिध्य में पंडित सम्मोहित शर्मा और अन्य विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा—अर्चना करते हुए भगवान रामचंद्र का दरबार, मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी, खाटू श्यामजी, दुर्गा माता, शिवलिंग, सरस्वती माता, हनुमान जी व परशुराम की मूर्तियों की स्थापना की गई।
इस अवसर पर राकेश वर्मा, देवेंद्र वशिष्ठ, गौरव अर्पण, आशीष सैनी, संजय सिंघल, वरुण कौशिक, आशुतोष वशिष्ठ, अजय कुमार, नीरू गोयल आदि मौजूद रहे। शनिवार की प्रात: मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

