जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: सोमवार को डीएम प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय पहुंच गए। वहां पर उनके पहुंचते ही हड़कंप मच गया। डीएम ने वहां पर लगे आनलाइन सिस्टम को देखा और उसके बारे में जानकारी ली। इसके अलावा क्या-क्या समस्या आ रही है, उसके बारे में भी जानकारी।
डीएम के बालाजी सोमवार शाम को अचानक प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय पर पहुंच गए। वहां पर डीएम ने पहुंच देखा कि स्टेशन पर कैसे वायु प्रदूषण के मानकों की गुणवत्ता रिकार्ड की जा रही है। वायु प्रदूषण के बढ़ने के कारण शहरवासी परेशान है।
लगातार मेरठ में इसका इजाफा हो रहा है। डीएम ने कहा कि शहर में प्रदूषण तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी रोकथाम की जाए। अभी तक एक महीने में क्या किया गया है और कितना कहा-कहा का प्रदूषण बढ़ा है।
प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डा योगेंद्र कुमार ने कहा कि शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदूषण की टीम नाइट पेट्रोलिंग भी कर रही है।

