नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्सर हम अपने बालों को अच्छा रखने के लिए तरह-तरह के शैंपू इस्तेमाल करते है। एक से एक प्रोडक्ट और महंगे शैम्पू यूज करते हैं। लेकिन उनका कोई फायदा नहीं होता। बेजान और झड़ते बालो के लिए आज हम आपके लिए लाए हैं, घर से बना शैम्पू। तो आइए जानते हैं क्या-क्या इस्तेमाल होगा इस नेच्यूरल शैम्पू को बनाने में…
- आपको घर पर शैंपू बनाने के लिए सबसे पहले रीठा और शिकाकाई के बीज निकाल लें।
- एक पैन में 2 कप पानी लेकर उसमें आंवला, रीठा और शिकाकाई डालकर तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए।
- ठंडा हो जाने के बाद रीठा से सारा पल्प निकाल लें।
- इस मिक्सचर को छानने के बाद एक थिक शैंपू बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बोतल में भरकर स्टोर करें।
ध्यान रखें इन बातों का..
- ये 100% नैचुरल शैंपू है इसलिए इसमें बाज़ार में मिलने वाले शैंपू की तरह झाग नहीं बनेगा।
- इस शैंपू को इस्तेमाल करने से पहले बालों में तेल लगाएं। क्योंकि कुछ लोगों के बाल इस शैंपू से थोड़े ड्राई हो सकते हैं।
- शैंपू करते समय ध्यान रखें, आंखों में इस शैंपू के जाने पर जलन हो सकती है।

