Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

चित्रकूट जेल अधीक्षक और जेलर के विरूद्ध बड़ा एक्शन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और निकहत अंसारी की मुलाकात केस में चित्रकूट जिला कारागार के अधीक्षक अशोक कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि दोनों अफसरों पर जेल में अब्बास अंसारी और निकहत अंसारी को अनाधिकृत रूप से मिलाने का आरोप है। डिप्टी जेलर चंद्रकला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बताते चलें कि चित्रकूट जिला जेल में 10 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर छापा डाला था। वहां से बंदी विधायक अब्बास अंसारी से गैर कानूनी तरीके से मिलते हुए उनकी पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज को पकड़ा था। निखत के पास से विदेशी मुद्रा समेत कई मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद हुई थी।

11 फरवरी को दोनों को जेल भेजा गया था। 17 फरवरी को दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। अब दोनों जेल में हैं। इसी बीच 20 फरवरी को मददगार सपा नेता फराज खान व दूसरे नवनीत सचान को 24 फरवरी को पुलिस ने पकड़कर लखनऊ जेल भेजा है। इसी मामले में जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर व कई वार्डर कुल 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। यह सब निलंबित भी चल रहे हैं।

इसमें एक और नया नाम डिप्टी जेलर चंद्रकला का जुड़ा है। जिसे पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब नामजद 11 हो गए हैं। अब जांच टीम ने जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर व जेलर संतोष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब तक इस मामले में कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img