Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

फैक्ट्री कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: क्षेत्र के पुहाना गांव स्थित, एक फैक्ट्री में कार्यरत कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही परिजनों की भी मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बीती देर रात्रि फैक्ट्री कर्मी 30 वर्षीय अमन जैन निवासी खलासी लाईन मेट्रो आईस क्रीम वाली गली सदर बाजार सहारनपुर भगवानपुर के पुहाना इकबालपुर रोड पर सिथत फैक्ट्री से काम समाप्त कर वापस रुड़की लौट रहा था।

जैसे ही उक्त फैक्ट्री कर्मी पुहाना गांव के समीप पहुंचा तो तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया और कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को भी जानकारी दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नही मिल पाई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img