Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

कोविड-19: सबसे लम्बा फेस मास्क बनाकर डा. राखी ने रचा इतिहास

  • इंडियन रिकार्ड बुक में मिला स्थान, बेटियो को आत्म निर्भर बनाने का ले रखा है संकल्प

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान बिजनौर की ब्रांड एंड सेडर प्रसिद्ध समाजसेविका डा. राखी आनंद अग्रवाल ने कोविड 19 के चलते सबसे लम्बा फेस मास्क बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके सहयोग से टीम द्वारा बनाये गये कीर्तिमान की चारों ओर सराहना की जा रही है।

समाजसेविका डा. राखी अग्रवाल व उनकी टीम ने कोविड 19 के चलते सबसे लम्बा फेस मास्क बनाया है। जिसकी लम्बाई 4.87 गुणा 1.08 मीटर है। डा. राखी के इस कीर्तिमान को इंडियन रिकार्ड बुक में स्थान दिया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व अन्य समाजसेवा के कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाली डा. राखी अग्रवाल को बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।

इस कार्य के लिए उन्होंने अस्पताल के ऊपरी तल पर कार्यशाला स्थापित कर रखी है। कार्यशाला में मौजूद दर्जनों बेटियां आज आत्मनिर्भर बनकर परिवार चला रही है। डा. राखी अगव्राल समाज सेविका के साथ साथ प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ भी है। जिसके चलते वह महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी समय समय पर जागरूक करती रहती है।

डा. राखी अगव्राल अपने व्यस्त समय से कुछ समय बेटियों के लिए निकाल कर कार्यशाला के माध्यम से उन्होंने सबसे लम्बा मास्क तैयार कर कीर्तिमान स्थापित कर नगर ही नहीं जनपद का नाम रोशन किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img