Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

झूठी राजनीति का खेल खेल रहा विपक्ष: चौधरी भूपेंद्र सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच का सामना कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं के पास केवल संवैधानिक संस्थाओं और आरोपों की जांच करने वाली संस्थाओं पर आरोप लगाने के सिवा कोई और एजेंडा नहीं है। अपनी करनी को छिपाने के लिए ये नेता लगातार झूठे आरोप की राजनीति का खेल खेल रहे हैं। लेकिन ऐसा करने से उनके पाप नहीं छिप जाएँगे।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी इसी मुहिम के नेता के तौर पर आगे आये हैं, लेकिन वे ऐसा करने से पहले अपने शासन को देखें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत नही किया है तो उसे किसी से भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुँह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद भी खाद्यान्न घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने में हीला हवाली हुई। यूपीपीएससी जैसी बेदाग़ संस्था जिसकी साख पूरे देश में थी को भी बदनाम कर दिया। ये वही समाजवादी पार्टी है जिसने राजभवन की गरिमा को भी तार-तार कर दिया था।

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी सरपरस्ती में कैसे प्रदेश को लूटा गया, कैसे सरकार पोषित गुंडे प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डालते थे। किस प्रकार घोटाले ही सुर्ख़यिँ बनते थे। उन्होंने घोटालों का नाम याद दिलाते हुए कहा कि खनन घोटाले के आरोपी तो सपा सरकार में मंत्री रहे उनके ख़लिफ़ अभी भी सीबीआई की जाँच चल रही है।

जल निगम के भर्ती घोटाले में उनके चचाजान भी आरोपी हैं। नोएडा में ज़मीन आवंटन घोटाले में उनके पसंदीदा अफ़सर के ख़लिफ़ सीबीआई की जाँच चल रही है। यूपीपीएससी में हुए भर्ती घोटाले की जाँच भी सीबीआई के पास है। सपा शासनकाल में रिवर फ्रंट और जेपीएनआईसी घोटाला, लैपटॉप घोटाला, पुलिस भर्ती और समाजवादी पेंशन में भी बड़ा घोटाला हुआ। पशुपालन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला समेत ऐसे घोटालों की संख्या अनगिनत है। जिसमें आरोपी या तो समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं या सपा मुखिया के करीबी हैं।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जब सरकार निकाय चुनाव कराने की दिशा में सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा कर पूरे मनोयोग से आगे बढ़ रही है तो सपा प्रमुख को पच नहीं रहा है। एक बार फिर निकाय चुनावों में जानता समाजवादी पार्टी को पटखनी देने जा रही है। वे नहीं जानते जनता उनके भ्रम व छलावे को ठीक से समझती है। इसलिए 2014, 2017, 2019, 2022 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों के मिथ्यारोपों का जबाब जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img