Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

वापस ली फूंसवाली मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: विश्व हिन्दु परिषद के जिला मंत्री की ओर से नंद बाबा मंदिर मथुरा में दो मुस्लिमों द्वारा नमाज अदा करने की प्रतिक्रिया के स्वरूप की गई बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा को वापस ले लिया। यह फैसला विहिप के जिलामंत्री पप्पन राणा लेते हुए बताया कि फैजल खान द्वारा मथुरा के नंदबाबा मंदिर में नवाज अदा करने को लेकर उसने फूस वाली मस्जिद बड़ौत में शुक्रवार सद्भावना शांति भाईचारे को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का कार्यक्रम रखा गया था।

अब पुलिस प्रशासन द्वारा फैजल खान पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का काम किया। इसलिए उसने संगठन के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपनी घोषणा के कार्यक्रम को स्थगित किया गया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधर्मी ने फिर से ऐसा कोई दुस्साहस किया तो विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल उसका मुंह तोड़ जवाब देगा। यहां विदित है कि विहिप के जिला मंत्री की फूसवाली मस्जिद बड़ौत में नमाज अदा करने की घोषणा के बाद नगर के मुस्लिमों में दहशत बन गई थी।

इस संबंध में मस्जिद के मुतल्वी चौधरी अख्तर अली, मस्जिद के इमाम आरिफुल हक, मौहम्मद सत्तार व इसरार उर्फ गुड्डू ने एसपी व डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए मुस्लिमों में भय के माहौल को अवगत कराते हुए एक शिकायत की थी। उन्होंने घोषणा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। तब बड़ौत की पुलिस सक्रिय हुई। विहिप जिला मंत्री को इस संबंध में मनाने में पुलिस कामयाब रही। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि विहिप जिला मंत्री ने अपने कार्यक्रम को वापस ले लिया है। शांति और सद्भावना को बनाए रखने का काम पुलिस कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img