Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

इलेक्ट्रिक स्कूटी बीच से टूटी

  • गिरकर घायल हुआ युवक, कंपनी सुनने को तैयार नहीं कहा चेसिस बदलवा लो

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इसे अच्छी किस्मत ही कहेंगे कि चलती स्कूटी बीच से दो टुकड़े में बंट जाए और मामूली चोट आए। किशनपुरा निवासी धर्मेन्द्र कुमार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहा था तभी उसकी स्कूटी की चेसिस दो भागों में टूट गई और धर्मेन्द्र सड़क पर गिर पड़ा और उसके पैरों में चोटें आई। किस्मत अच्छी थी कि पीछे से आ रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिये थे। पीड़ित युवक शोरुम के संचालक से मिला और स्कूटी के पैसे वापस करने की मांग की। हैरानी की बात यह है कि स्कूटी निर्माता कंपनी ने यह कह कर टरका दिया कि चेसिस बदल दी जाएगी।

धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उसने आठ जुलाई 2022 को पीएल शर्मा रोड स्थित बंसल मोटर्स से एम्पेयर का मैग्नस एकसई स्कूटी पत्नी नीतू के नाम पर किश्तों में लिया था। मंगलवार को स्कूटी से जा रहा था तभी स्कूटी की चेसिस दो भागों में टूट गई और स्कूटी समेत सड़क पर गिया जिस कारण पैर में चोट आई है। धर्मेन्द्र ने कैंट अस्पताल में एक्सरे भी कराया। उसके परिजन जब बंसल मोटर्स गए

16 14

और संचालक अंकुर बंसल से बात की तो कंपनी एम्पीयर ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबीलिटी में बात की तो कहा कि चेसिस बदल दी जाएगी और स्कूटी में जो तोड़फोड़ हुई है उसे ठीक करा दिया जाएगा। धर्मेन्द्र ने कहा कि अगर उसे स्कूटी के पैसे वापस नहीं मिले तो कानूनी कारवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ बनाई रील, वीडियो वायरल

कंकरखेड़ा: एक युवक ने दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक रील बनाई थी। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। सोमवार को ंवीडियो वायरल होकर पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को हाइवे पर तमंचे के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

17 14

थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवार को तमंचे के साथ रील बनाते हुए एक युवक का वीडियो पुलिस को मिला था। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की आरोपी युवक हाइवे के पास खड़ा है। सूचना बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को धर दबोचा। पुलिस को आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।

18 14

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान मोनू उर्फ दानिश पुत्र रहीस निवासी द्वारकापुरी पावली खास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी युवक का मोबाइल चेक किया। जिसमें तमंचे के साथ दो और वीडियो दिखाई दिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि गांव के एक युवक ने उसे तमंचा दिया था। आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए उसने तमंचे के साथ वीडियो बनाया था। वहीं पुलिस तमंचा देने वाले दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img