Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

सीओ से मिलने पहुंची यू-ट्यूबर फेम फरमानी नाज

  • फरमानी नाज ने पिता व भाई को बताया निर्दोष निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: करीब तीन माह पूर्व सरधना पुलिस द्वारा किए गए सरिया लूट प्रकरण में मंगलवार को यू-ट्यूबर फेम फरमानी नाज अपने सहयोगियों के साथ सीओ से मिलने पहुंचे। उन्होंने सीओ के सामने अपना पक्ष रखते हुए पिता और भाई को निर्दोष बताया। साथ ही सीओ से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बता दें कि बीती सात नवंबर को सरधना पुलिस द्वारा सरिया लूट की घटना का खुलासा किया गया था। जिसमें पुलिस के अनुसार यू-ट्यूबर फेम व गायिका फरमानी नाज के पिता व भाई भी शामिल थे।

पुलिस ने खुलासे के दौरान फरमानी नाज के एक भाई को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पुलिस पिता को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। मामले में मंगलवार को फरमानी नाज अपने सहयोगियों के साथ सरधना सीओ से मिलने पहुंची। उन्होंने सीओ के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पिता व भाई निर्दोष हैं। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने सीओ से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ बृजेश कुमार सिंह ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई करने का अश्वासन दिया।

कैमरा चलने पर भड़की

तहसील पहुंचने पर कुछ मीडियाकर्मियों ने फरमानी नाज के फोटो खींचने की कोशिश की। जिस पर वह भड़ गई। फरमानी नाज ने फोटो खींचने का विरोध किया। किसी को भी अपना फोटो नहीं खींचने दिया। मीडिया की संख्या बढ़ती देख वह आनन-फानन में सीओ से मिलकर वहां से चली गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img