जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लाये कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन एवम कृषक सशक्तिकरण और संरक्षण बिल के विरोध में बिजनौर-नूरपूर मार्ग पर स्थित बाल किशनपुर चौक पर वाहनों का चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।
चक्का जाम के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। किसानों ने जाम में एम्बुलेंस और स्कूल वाहनों को भी नहीं बख्शा। ये वाहन भी किसी तरह गांवों के रास्तों से होकर गंतव्य तक पहुंचे। धरने के उपरांत किसानों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।

गुरुवार की सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव वेद प्रकाश व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बाल किशनपुर चौराहे पर दोपहर 12 से 4 बजे तक चक्का जाम कर दिया।
प्रदर्शन में मौजूद किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि सुधार बिलो को किसान विरोधी बताते हुए इन्हें किसानों के लिये काला कानून बताया वक्ताओं ने केंद्र सरकार से तुरन्त अध्यदेशों को वापस लेने की मांग की।
ब्लाक अध्यक्ष राकेश कुमार ने सरकार से चीनी मिलों पर पिछले सत्र के बकाया भुगतान शीघ्र कराने और गन्ने का मूल्य 450 रुपये निर्धारित करने की मांग की। चक्का जाम के चलते बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गयी।
धरने के उपरांत किसानों ने अपनी मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह को सौंपा। धरना की अध्यक्षता पिंकू प्रधान द्वारा की गई।
इस अवसर पर आयोजित धरना भीम सिंह, बिट्टू चौधरी, जितेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, राजेन्द्र चौहान,रघुनाथ सिंह, मनीष चौहान, नरेंद्र प्रधान,आशु चौधरी, उदयवीर, करने में राहुल चौधरी, शकील अहमद, सुरेंद्र सिंह, देशराज सिंह, राहुल कुमार, कमल कुमार, महाराज सिंह, ऋषिपाल, सुबोध, बिन्नू, सुनील, विपिन चौधरी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

