- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ने सरकार के द्वारा पारित कृषि कानूनों की वापसी एवं गन्ना किसानों की समस्याओं को के विषय में राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ ने गुरूवार को राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि सरकार के नये तीन कृषि संबधित कानून बनाये गए है, कृषि उपज, वाणिज्य एवं व्यापार अध्यादेश, मूल्य आश्वासन पर समझौता कृषि सेवा अध्यादेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम को वापस लिया जाना चाहिए, गांरटी कानून बनाया जाना चाहिए जिससे किसानों को उसकी उपज का सुनिश्चित दाम मिल सके।
दूसरी बात उन्होंने बताया कि बिजली बिल इस पर कानून में गरीबों, किसानों तथा छोटे लोगों के लिए अब तक दी जा रही बिजली की तमाम सब्सिडी समाप्त हो जाएगी, क्योंकि सरकार का कहना है कि अब बड़ी व विदेशी कंपनियों को निवेश करने का प्रोत्साहन देना है औैर एक कदम उसमें सस्ती बिजली देना भी है।
तीसरी बात उन्होंने गन्ना भुगतान को लेकर कहा कि अब तक पुराना भुगतान मिला नही है और न ही मौजूदा सत्र का गन्ना मूल्य घोषित किया गया है। चौथा कदम धान खरीद में क्रय केंद्रों पर धांधली को तत्काल प्रभाव से रोकते हुए कृषकों के धान की एमएसपी पर खरीद की जाए और साथ ही क्रय केंद्रों पर कांटों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाए।
इस दौरान विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, भूपेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, अंकूर चौधरी, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, भोले, तेजपाल सिंह, ओमराज, सुखवीर सिंह, अमर सिंंह, गोविंद, प्रीतम सिंह, नैपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

