Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

पटाखा कारोबारियों को प्रशासन ने दिए दिशा निर्देश

  • एसडीएम, सीओ व दमकल प्रभारी ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण
  • एसडीएम ने सुरक्षा के निर्धारित मानक न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: एसडीएम सीओ व स्थानीय दमकल प्रभारी के साथ पटाखा कारोबारियों की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों में ढ़ील पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।

गुरुवार को एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार ने स्थानीय दमकल स्टेशन प्रभारी केएस जादौन को साथ लेकर रेलवे स्टेशन के समीप, वाहिद नगर व हर्षवाड़ा क्षेत्रों में पटाखा कारोबारियों की दुकानों पर निरीक्षण किया।

इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों से दुकानों में रखे पटाखों के बिल भी तलब किए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा मानकों के अनुसार अग्निशमन यंत्रों को रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img